Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

यूआईटी की टीम द्वारा अवैध प्लॉटिंग/कॉलोनी के अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई 

यूआईटी की टीम द्वारा अवैध प्लॉटिंग/कॉलोनी के अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई 

अलवर। नगर विकास न्यास के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर लगभग 15 बीघा कृषि भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग/कॉलोनी के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
नगर विकास न्यास की सचिव सुश्री धीगदे स्नेहल नाना ने बताया कि टीम द्वारा ग्राम देसूला में गैर मुमकिन सरकारी रास्ते की भूमि पर मजीद अब्दुल रसीद वगैरा द्वारा किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कराकर रास्ता खुलवाया गया। इसी प्रकार ग्राम देसूला दिल्ली रोड के दक्षिण में बिना भू-रूपान्तरण एवं न्यास स्वीकृति के लव शर्मा द्वारा करीब 5 बीघा कृषि भूमि तथा ग्राम गोलेटा दिल्ली रोड पर बिना भू-रूपान्तरण एवं न्यास स्वीकृति के मास्टर मजीद खान, अरजान खान द्वारा करीब 10 बीघा कृषि भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग/कॉलोनी को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार न्यास योजना अम्बेडकर नगर में भूखण्ड संख्या एफ-14 के भूखण्डधारी द्वारा स्वीकृत नाप से अधिक भूमि पर अतिक्रमण कर की गई चार दीवारी को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।
इस दौरान न्यास के अतिक्रमण निरोधक अधिकारी एवं क्षेत्रीय अधिकारी, कनिष्ठ अभियन्ता, न्यास पटवारी सहित पुलिस थाना एमआईए का जाप्ता मौजूद रहा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन