Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

जिला खैरथल-तिजारा राजस्व सुधार अभियान के तहत 1432 प्रकरणों का किया गया निस्तारण

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
जिला खैरथल-तिजारा राजस्व सुधार अभियान के तहत 1432 प्रकरणों का किया गया निस्तारण

खैरथल। बुधवार को जिला कलक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में राजस्व विभाग के अधिकारियों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।
जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि जिले में चलाए गए जिला खैरथल-तिजारा राजस्व सुधार अभियान के तहत जिले के प्रत्येक भू-अभिलेख वृत्त मुख्यालय पर सरकारी भूमि अतिक्रमण के प्रकरण 34, 91 के178, कदमी रास्तों का रिकॉर्ड में अंकन/ अतिक्रमण हुए रास्तों के 214, नामान्तरण के प्रकरण 893, सहमति बंटवारा के 71 एवं सीमाज्ञान के 42 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान कि गई तथा आगे भी अधिकारियों को इस प्रकार के मामले संज्ञान में आने पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा की स्थानीय समस्याओं जैसे खराब सड़क, पानी की समस्या सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को जिला स्तर पर अवगत करायें ताकि समय से आमजन को आ रही समस्याओं से निजात दिला सके। उन्होंने पिछले माह में निस्तारित कोर्ट केस की संख्या की जानकारी लेकर आगामी माह में निर्धारित नॉर्म्स अनुरूप केस निस्तारित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने एसडीएम व तहसीलदार स्तर पर लंबित प्रकरण, तलफी, पत्थरगड़ी, तरमीन कार्य, एलआर एक्ट, पीडीआर एक्ट, एलआर एक्ट, रोड़ा एक्ट, सीएमओ, स्टेट एवं लोकायुक्त के प्रकरणों पर कार्यवाही कर जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जमीन आवंटन से संबंधित प्रकरणों को अपने स्तर से निस्तारित करने के निर्देश ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर खैरथल शिवपाल जाट, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भिवाड़ी अश्विन के पंवार, उपखंड अधिकारी तिजारा संजीव वर्मा, उपखंड अधिकारी टपूकड़ा लाखन सिंह गुर्जर, उपखंड अधिकारी किशनगढ़ बास मनीष कुमार जाटव, उपखंड अधिकारी मुंडावर सुरेश कुमार बलाई, उपखंड अधिकारी कोटकासिम राकेश रावत, जिले के सभी तहसीलदार सहित संबंधित शाखाओं के कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।