Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अलवर में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित, स्वच्छता और वायु गुणवत्ता सुधार पर जोर  

अलवर में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित, स्वच्छता और वायु गुणवत्ता सुधार पर जोर  

अलवर। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत शहर की वायु गुणवत्ता सुधारने और स्वच्छता में अग्रणी बनाने के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के निदेशक डॉ. प्रशांत गर्गव और जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में शहर को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के लिए 'अतुल्य अलवर अभियान' के तहत की गई पहलों की सराहना की गई। विशेषज्ञों ने अलवर को इंदौर और हैदराबाद मॉडल की तरह एक स्वच्छता मॉडल के रूप में पहचान दिलाने के लिए लघु और दीर्घकालिक योजनाओं पर जोर दिया।

शहर में ग्रीनरी बढ़ाने, सड़क निर्माण, कचरा प्रबंधन, और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उच्च स्तरीय दल ने ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट, एसटीपी, और अन्य परियोजनाओं का दौरा कर प्रगति की सराहना की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन