Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मकर संक्रांति पर श्री जगन्नाथ मंदिर में खाटूश्यामजी का हुआ अलौकिक श्रृंगार 

मकर संक्रांति पर श्री जगन्नाथ मंदिर में खाटूश्यामजी का हुआ अलौकिक श्रृंगार 

राजगढ

कस्बे के चौपड़ बाजार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में मंगलवार को श्री जगन्नाथ जी महाराज और खाटू श्याम बाबा को आकर्षक पतंगमय झांकी के रूप में सजाया गया। मंदिर के महंत एडवोकेट पंडित मदन मोहन शास्त्री व पंडित रोहित शर्मा ने बताया कि सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ आज के दिन का बड़ा ही महत्व होता है। आज के दिन सुबह से ही भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर दान पुण्य आदि का कार्य किया। श्रद्धालुओं के द्वारा गौ माता को गुड़, तिल के लड्डू, चारा आदि खिलाकर दान पुण्य कर धर्म लाभ कमाया। इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं ने श्री जगन्नाथ जी महाराज और खाटू श्याम बाबा के आकर्षण पतंग मय झांकी के दर्शन किये। इस मौके पर मंदिर महंत पूरणदास, एडवोकेट पंडित मदन मोहन शास्त्री, पंडित रोहित शर्मा, गायत्री देवी, हरिओम गुप्ता, कन्हैयालाल लखेरा, संतोष लखेरा, मयूर खंडेलवाल, महेंद्र प्रसाद तिवारी, एडवोकेट हरिओम गुप्ता, मीनू खूटेंटा, सुभाष शर्मा, सुधांशु गोयल, ताराचंद सोनी, फूल चंद बृजवासी, मुरारी सर्राफ, राजेंद्र सर्राफ, महेश सर्राफ सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन