Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिले में नशा-मुक्ति और मादक पदार्थ तस्करी पर रोकथाम हेतु नवाचार

जिले में नशा-मुक्ति और मादक पदार्थ तस्करी पर रोकथाम हेतु नवाचार


सुमेरपुर, पाली। 13 जनवरी।

जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने मादक पदार्थों की तस्करी और नशा-मुक्ति के लिए जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर निबंध, प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन घोषित किया है। यह प्रतियोगिताएं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होंगी।

ग्राम पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता 20 जनवरी, ब्लॉक स्तर पर 24 जनवरी और जिला स्तर पर 29 जनवरी को होगी। प्रतियोगिताओं के विषयों में नशे की समस्या, समाधान और इसके सामाजिक प्रभाव शामिल होंगे।

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को ₹1000 और जिला स्तर पर प्रथम विजेताओं को ₹5100 का नकद पुरस्कार मिलेगा।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। कलक्टर ने इसे समाज के लिए आवश्यक कदम बताया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान की बेटी पिया ने तय किया शिक्षक से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा तक पहुंचने का सफर, ट्रंप की बढ़ाई मुश्किलें