Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विभागीय योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने दिए निर्देश

विभागीय योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने दिए निर्देश


जयपुर टाइम्स
चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने सोमवार को चूरू पंचायत समिति में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं व आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस मौके पर एसडीएम ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को अपने विभाग की योजनाएं आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बिजेन्द्र सिंह ने बैठक में अधिकारियों, कर्मचारियों को अपने विभाग की योजनाओं और सेवाओं का समुचित प्रचार-प्रसार करें और यह सुनिश्चित करें कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक इन सेवाओं- योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हो और संपर्क पोर्टल, सीएमओ -पीएमओ प्रकरण, रात्रि चौपाल, जन सुनवाई में प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं का समय पर निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम ने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को पेयजल व बिजली की समस्या से निजात के लिए आगामी कार्ययोजना तैयार कर रिपोर्ट भिजवाने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम ने तहसीलदार, बीडीओ, नगरपरिषद्, नगरपालिका को अकार्यशील खुले बोरवेल, ट्यूबवेल के कारण होने वाली घातक दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए इनको ढकवाकर रिपोर्ट भिजवाने व धातु निर्मित मांझा व चाइनीज मांझे के उपयोग व विक्रय पर निषेध के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर तहसीलदार अशोक गोरा, सीबीईओ ओमदत्त सारण, पीए सुरेश कुमार, जेडीवीवीएनएल एक्सईन वीएल सैनी, पीएचईडी से प्रेम कुमार, आयुर्वेद से डॉ संजय तंवर, मेडिकल से ओमप्रकाश, समाज कल्याण से रघुवीर सिंह, पीडब्ल्यूडी से संजू, सांख्यिकी विभाग से पुष्पा चौधरी, प्रोग्रामर राजेन्द्र प्रजापत, महिला व बाल विकास विभाग से ज्योति वर्मा, पंचायत समिति से मनोज कुमार मीणा, वन विभाग से कृष्णा, पशुपालन से डॉ इदरीश खान आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी