Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नीमकाथाना में उग्र आंदोलन की आहट, 5 फरवरी को जयपुर कूच का ऐलान  

नीमकाथाना में उग्र आंदोलन की आहट, 5 फरवरी को जयपुर कूच का ऐलान  

नीमकाथाना। जिले की पुनः स्थापना की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। हाल ही में आयोजित आक्रोश सभा में विधायक सुरेश मोदी ने 5 फरवरी को जयपुर कूच और विधानसभा घेराव की घोषणा की। सभा में बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए सरकार पर जिले की बहाली का दबाव बनाने का संकल्प लिया।

सीकर सांसद अमराराम ने चेतावनी दी कि नीमकाथाना बचाओ संघर्ष समिति का हर कदम सरकार को झुकाने वाला होगा। पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि अब आंदोलन का स्वरूप गांधी से भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस के मार्ग की ओर बढ़ेगा।

प्रदर्शन के दौरान सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर के कार्यालय पर घुसने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। नेताओं ने मुख्यमंत्री पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जिले की बहाली नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र होगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के स्कूलों में छुट्टियों पर अब रहेगी अब डिजिटल निगरानी, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश