Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आदर्श महाविद्यालय में मनाया उड़ान महोत्सव, प्रतियोगिता आयोजित 

आदर्श महाविद्यालय में मनाया उड़ान महोत्सव, प्रतियोगिता आयोजित 


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर के आदर्श महाविद्यालय में मकर संक्रांति के उपलक्ष में उड़ान उत्सव मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम सरस्वती सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मेहंदी तथा पतंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम पूजा शर्मा और द्वितीय श्रेया शर्मा रही तथा शिक्षाविद गिरीश लाटा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि सभी को अपना लक्ष्य निर्धारित कर भविष्य में ऊंचाई छू लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय की तरफ से पौषबड़ा का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम का संचालन गायत्री पांडिया, टीना अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में प्रवक्ता सुरेन्द्र कड़वासरा, रामनिवास, राकेश कुमार चौहान, राधेश्याम सारण, आशीष पारीक, अनिल कुलहरी, ज्योत्सना शर्मा, उमेश शर्मा, सुमन चौहान ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार लाटा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी