Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह के 13वें दिन की गई समझाईश एवं प्रवर्तन कार्रवाई

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह के 13वें दिन की गई समझाईश एवं प्रवर्तन कार्रवाई

अलवर। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि परिवहन एवं सडक विभाग द्वारा 'अलवर परवाह' की थीम पर 31 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह 2025 के 13वें दिन परिवहन विभाग के द्वारा यातायात नियमों की जानकारी व प्रवर्तन संबंधित कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि विभाग के उडन दस्ता प्रभारी योगेश कुमार मीना द्वारा आमजन को सडक सुरक्षा एवं यातायात नियमों तथा स्वास्थ्य व नशा मुक्त जीवन एवं सुरक्षात्मक वाहन चलाने संबंधी जानकारी प्रदान की गई तथा 250 पम्पलेट वितरित किए गए। साथ ही ट्रेफिक पुलिस एवं परिवहन उडन दस्तों द्वारा विभिन्न श्रेणी के 105 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई तथा प्रवर्तन कार्यवाही के अंतर्गत 7 बिना सीटबेल्ट, 58 बिना हेलमेट वाहन संचालन, 1 वाहन चलाते समय मोबाइल वार्ता, 10 तीन सवारी से अधिक होने, 10 बिना वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र संचालित वाहन, 8 निर्धारित गति से अधिक वाहन चलाने, 64 नो पार्किंग, 2 बिना नंबर प्लेस के वाहन संचालन, 6 बिना वैध इंश्योरेंस एवं 2 बिना रिफ्लेक्टर टेप के वाहन संचालन करने तथा 1 बिना वैध फिटनेस चालान किए गए।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।