Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कालिबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत छात्राओं को वितरित की गई स्कूटी । 

कालिबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत छात्राओं को वितरित की गई स्कूटी । 

पाली:

जयपुर टाइम्स संवाददाता बाली

बाली पाली/ पाली के राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में राजस्थान सरकार की "कालिबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना" के तहत सत्र 2023-24 की मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरित की गई। यह योजना राज्य सरकार द्वारा छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकों और पाली के पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारेख , पुर्व सभापति नगर परिषद महेंद्र बोहरा ,कई गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। इस दौरान चयनित छात्राओं को उनकी मेहनत और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

योजना के तहत स्कूटी प्राप्त करने वाली बाली की सानिया कौसर और सानिया कौसर ने खुशी जताते हुए महाविद्याल प्रमुख डॉ आईदान सिंह बाली का आभार जताया।
और इसे अपनी शिक्षा को सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

सरकार का यह प्रयास न केवल छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करेगा, बल्कि उनके आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक मजबूत कदम होगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के स्कूलों में छुट्टियों पर अब रहेगी अब डिजिटल निगरानी, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश