Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रतनगढ़ में ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई, सात ट्रक सीज 

रतनगढ़ में ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई, सात ट्रक सीज 

जयपुर टाइम्स, रतनगढ़:
पुलिस ने गुरुवार रात और शुक्रवार को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिट्‌टी और बजरी से भरे सात ट्रकों को सीज किया। ये ट्रक क्षमता से दोगुनी और तिगुनी मात्रा में गिट्‌टी व बजरी लादकर परिवहन कर रहे थे।

पुलिस ने हाईवे पर इन ट्रकों को रोककर जब्त कर थाने में खड़ा किया। इस कार्रवाई में पुलिस के साथ सेल टैक्स विभाग और खनन विभाग ने भी भाग लिया और अलग-अलग पहलुओं की जांच की।

ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से न केवल सड़क सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि खनिज संसाधनों के अवैध परिवहन पर भी रोक लगेगी। पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी