Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जरूरतमंद बच्चों के चेहरे उस समय खिल उठे जब उन्हें मिले बैग और उपहार

जरूरतमंद बच्चों के चेहरे उस समय खिल उठे जब उन्हें मिले बैग और उपहार


अलवर। नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे शिक्षा संस्कार वृक्ष में जरूरतमंद बच्चों को जूट के बनाए गए बैग और उपहार शुक्रवार को वितरित किए गए।
मुख्य कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने बताया कि इस विद्यालय में सरकारी स्कूलों में नामांकित वो बच्चे शाम को पढऩे आते हैं जिनके माता-पिता नहीं है या दिन में मजदूरी करने जाते हैं। ऐसे बच्चे अधिकतर कचरा बीनते हैं या भीख मांगते हैं। कार्यक्रम में शिक्षाविद प्रोफेसर जी.डी. मेहंदीरता और संरक्षक दौलत राम हजरती ने यह बैग बच्चों को वितरित किए। इस अवसर पर प्रो. मेहंदीरता ने कहा कि यहां बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जा रहे हैं, जिससे वो समाज की मुख्य धारा से जुड़े रहे। कई बच्चों को उनकी आवश्यकता को देखते हुए कपड़े व अन्य सामान भी प्रदान किया जाएगा।
संरक्षक दौलत राम हजरती ने कहा कि इस तरह की कक्षाएं दिवाकरी गुरु नानक कॉलोनी में भी चल रही हैं। शीघ्र ही इन कक्षाओं का विस्तार किया जाएगा। अंत में केन्द्र प्रभारी प्रतिभा सिंह ने आभार जताया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन