Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लांस नायक पृथ्वीराज राठी के निधन से शोक की लहर 

लांस नायक पृथ्वीराज राठी के निधन से शोक की लहर 


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। गत शाम को कसूम्बी और तंवरा गांव के बीच सड़क पर अचानक पशुधन आने से अनियंत्रित होकर कार पलटने से दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर घायल होने के बाद सेना के जवान को बगड़िया अस्पताल लाया गया। जहां पर गंभीर अवस्था में रैफर किया गया। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार, शंकर बिजारणिया, हीरालाल और अन्य की मदद से शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक पृथ्वीराज (28) पुत्र गोविन्द राम मेघवाल, कसूम्बी अलीपुर लाडनूं तहसील जिला डीडवाना कुचामन था, जो भारतीय सेना में लांस नायक के पद पर जोधपुर मे तैनात था। सूचना पर जसवंतगढ़ के थानाधिकारी जोगिंदर सिंह, कालूराम गेनाना भी सुजानगढ़ अस्पताल पहुचे। पोस्टमार्टम कर शव सेना के वाहन और देशभक्ति गानों के साथ रैली कसूंबी गांव के लिए रवाना हुई। वहां पहुंचने के बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सेना के बीकानेर से मेजर सौरभ यादव अपने जवानों के साथ सुजानगढ़ अस्पताल पहुंचे और सेना के वाहन से कसूम्बी पहुंचे तथा सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। लाडनूं तहसीलदार, डीएसपी विकी नागपाल, मंजीत पाल सिंह, गजेंद्र सिंह ओड़ींट, ओमप्रकाश बागड़ा, अनिल पिलानिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जवान को अपनी अंतिम विदाई दी। मृतक पृथ्वीराज राठी 9 साल पहले सेना में भर्ती हुआ था और उसके एक बेटा और एक बेटी हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी