Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

खण्डेला ने चिकित्सा मंत्री खींवसर का आभार जताया, क्षेत्र को मिली नई राहत  

खण्डेला ने चिकित्सा मंत्री खींवसर का आभार जताया, क्षेत्र को मिली नई राहत  


जयपुर टाइम्स, कांवट
विधानसभा क्षेत्र खण्डेला में चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पूर्व चिकित्सा मंत्री बंशीधर खण्डेला ने चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर से जयपुर में मुलाकात कर क्षेत्र में रिक्त पदों पर नियुक्तियों की मांग की थी। इसके तहत खींवसर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 नर्सिंग अधिकारियों के पदस्थापन आदेश जारी कर क्षेत्र को राहत प्रदान की।

इस नियुक्ति के तहत रींगस ट्रोमा सेंटर, उपजिला चिकित्सालय खण्डेला, सीएचसी कांवट व जाजोद सहित अन्य चिकित्सा संस्थानों को नई ऊर्जा मिली है। पूर्व मंत्री खण्डेला ने चिकित्सा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए शेष रिक्त पदों पर जल्द नियुक्तियां करने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।

चिकित्सा सेवाओं में इस पहल से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने भी इस कदम के लिए चिकित्सा मंत्री और पूर्व मंत्री का धन्यवाद किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के स्कूलों में छुट्टियों पर अब रहेगी अब डिजिटल निगरानी, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश