Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सहायक निदेशक कुमार अजय का पदोन्नति पर स्वागत, चूरू में हर्ष का माहौल  

सहायक निदेशक कुमार अजय का पदोन्नति पर स्वागत, चूरू में हर्ष का माहौल  


जयपुर टाइम्स, चूरू:
चूरू जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सहायक निदेशक कुमार अजय का पदोन्नति के बाद चूरू विधानसभा समस्या व समाधान समिति की ओर से भव्य स्वागत किया गया। उन्हें शॉल, श्रीफल और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सत्यनारायण व्यास, प्रमोद शर्मा, पंकज अग्रवाल, मंगल रामचंद्र गोयल, राजेंद्र पत्रकार, ललित चौहान और बुलकेश चौधरी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

घांघु गांव निवासी कुमार अजय हाल ही में डीपीसी से सहायक निदेशक से उप निदेशक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। उनकी पदोन्नति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में प्रमोद शर्मा ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि अजय के उप निदेशक बनने से चूरू की पत्रकारिता को नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी उपस्थित रहे। यह आयोजन चूरू क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व का क्षण बन गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी