Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पंचायती राज व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज रतनगढ़ में करेंगे कार्यक्रम में शिरकत 

पंचायती राज व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज रतनगढ़ में करेंगे कार्यक्रम में शिरकत 


जयपुर टाइम्स, चूरू:
राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर शनिवार को चूरू जिले के रतनगढ़ दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री सुबह 8 बजे जयपुर से प्रस्थान कर सुबह 11 बजे रतनगढ़ पहुंचेंगे। यहां वे हनुमान बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित समारोह में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री विद्यालय के शताब्दी समारोह की शोभा बढ़ाते हुए विद्यालय के गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डालेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे वे नोखा, बीकानेर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक और स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रतनगढ़ मुख्यालय और विद्यालय परिसर में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी