Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पंचायती राज मंत्री दिलावर ने किया कोलासर पंचायत भवन का वर्चुअल लोकार्पण 

पंचायती राज मंत्री दिलावर ने किया कोलासर पंचायत भवन का वर्चुअल लोकार्पण 


जयपुर टाइम्स, चूरू/सुजानगढ़:
पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को जयपुर में पंचायती राज विभाग के सभागार से चूरू जिले की सुजानगढ़ पंचायत समिति के कोलासर ग्राम पंचायत भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया। मंत्री ने इसे ग्रामीण विकास और जनभागीदारी की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।

उन्होंने स्वच्छता पर जोर देते हुए प्लास्टिक और पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगाने की अपील की और बर्तन बैंक बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने ग्राम पंचायतों को कचरा प्रबंधन, स्वच्छता और मृत पशुओं के निस्तारण के लिए जिम्मेदारी निभाने की बात कही। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत लगाए गए पौधों की देखभाल के लिए नरेगा कर्मी की नियुक्ति पर भी जोर दिया।

मंत्री ने ग्राम पंचायत बैठकों को तय समय पर आयोजित करने और कार्यवाही का सटीक रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 41.68 लाख रुपये की लागत से बने इस नए भवन में प्रशिक्षण/मीटिंग हॉल, 4 कमरे, प्रवेश लॉबी और शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस अवसर पर आयुक्त व शासन सचिव डॉ. जोगाराम सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी