Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दूध में मिलावट पर सख्ती: 'दूध का दूध, पानी का पानी' अभियान शुरू 

दूध में मिलावट पर सख्ती: 'दूध का दूध, पानी का पानी' अभियान शुरू 


जयपुर टाइम्स, सीकर:
दूध में मिलावट रोकने के लिए सीकर व जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने "दूध का दूध और पानी का पानी" अभियान शुरू किया है। प्रबंध संचालक मधुमालती शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत प्राइवेट दूधियों और खुले दूध की गुणवत्ता की जांच शिविरों में की जाएगी। शिविर का समय सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक निर्धारित है।

अभियान की शुरुआत शुक्रवार को पलसाना में हुई। आगामी शिविर खंडेला, नीमकाथाना, पाटन, अजीतगढ़, श्रीमाधोपुर, रींगस, खाटू, लोसल, सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, बिसाऊ, मुकुंदगढ़, नवलगढ़, झुंझुनूं, चिड़ावा, पिलानी, सिंघाना और खेतड़ी में आयोजित किए जाएंगे।

यह अभियान मिलावटखोरी पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। सहकारी संघ की टीम शिविरों के जरिए दूध की गुणवत्ता सुनिश्चित कर आमजन को सुरक्षित दूध उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के स्कूलों में छुट्टियों पर अब रहेगी अब डिजिटल निगरानी, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश