Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्व मामलों के निस्तारण में प्राथमिकता: जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा 

राजस्व मामलों के निस्तारण में प्राथमिकता: जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा 


जयपुर टाइम्स, चूरू:
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला परिषद सभागार में शुक्रवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक में राजस्व प्रकरणों के त्वरित और प्राथमिक निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने क्षेत्रों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए टीमवर्क और सतर्कता से काम करें। राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट के तहत एमओयू मामलों में भूमि आवंटन व कनवर्जन प्रकरणों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।

अवैध कॉलोनियों और चाइनीज मांझे पर कार्रवाई के साथ सड़क सुरक्षा माह की गतिविधियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। पीएम किसान योजना, भूमि आवंटन, भू-रूपांतरण, न्यायालय और लोकायुक्त प्रकरणों सहित विभिन्न विभागीय कार्यों पर समीक्षा की गई। एडीएम अर्पिता सोनी ने बैठक संचालन करते हुए अधिकारियों को समुचित दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में डीसीएफ भवानी सिंह, चूरू एसडीएम बिजेन्द्र सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी और राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी