Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

केतुल कुमावत को "प्रोफेसर अनीमेश चक्रवर्ती यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड" से सम्मानित  

केतुल कुमावत को "प्रोफेसर अनीमेश चक्रवर्ती यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड" से सम्मानित  

पावटा:
भैंसलाना निवासी और जेएनवी यूनिवर्सिटी, जोधपुर के पीएचडी शोधार्थी केतुल कुमावत को उनके शोध "टू-पिकोलिनियम क्लोरोक्रोमेट ट्रांजिशन मेटल कॉम्प्लेक्स द्वारा ऐरोमैटिक ऐल्डिहाइड्स का ऑक्सीकरण" के लिए **"प्रोफेसर अनीमेश चक्रवर्ती यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड"** से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जयपुर में आयोजित इंडियन केमिकल सोसाइटी के 61वें वार्षिक सम्मेलन में प्रदान किया गया।

पर्यावरण-अनुकूल शोध पर आधारित सफलता:
केतुल का शोध पर्यावरण-अनुकूल ट्रांजिशन मेटल कॉम्प्लेक्स पर आधारित है, जो रसायन उद्योग में नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने मार्गदर्शक डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. प्रदीप शर्मा और डॉ. प्रवीण कुमार के साथ अपने परिवार और गांव भैंसलाना को दिया।

स्थानीय समुदाय में खुशी:
उनकी इस उपलब्धि पर टिंकू प्रजापति पावटा, हेमराज प्रजापत भौनावास, लक्ष्मीनारायण कुमावत और अन्य ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

केतुल की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके गांव का नाम गौरवान्वित करने वाली है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन