Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शेखावाटी में यमुना जल लाने की दिशा में बड़ा कदम, डीपीआर के लिए संयुक्त टास्क फोर्स पर सहमति 

शेखावाटी में यमुना जल लाने की दिशा में बड़ा कदम, डीपीआर के लिए संयुक्त टास्क फोर्स पर सहमति 

चूरू:
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शेखावाटी क्षेत्र की जल समस्या के स्थायी समाधान के लिए यमुना जल समझौते पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी से मुलाकात की। बैठक में योजना की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने के लिए राजस्थान और हरियाणा के अधिकारियों की संयुक्त टास्क फोर्स के गठन पर सहमति बनी।

जल उपलब्धता और सिंचाई
योजना के पहले चरण में चूरू, सीकर और झुंझुनूं जिलों में पेयजल और अन्य आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। दूसरे चरण में चूरू जिले में 35 हजार हेक्टेयर और झुंझुनूं जिले में 70 हजार हेक्टेयर सहित कुल 1 लाख 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।

ऐतिहासिक कदम:
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि 17 फरवरी 2024 को हुए त्रिपक्षीय एमओयू के धरातल पर उतरने से शेखावाटी क्षेत्र की 30 साल पुरानी जल समस्या का स्थायी समाधान होगा। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह कदम नदियों को जोड़ने और हर घर जल कनेक्शन के मिशन को मजबूती प्रदान करेगा।

यमुना जल समझौता शेखावाटी क्षेत्र के विकास और जल संकट के समाधान के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी