Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन   

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन   

अलवर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा मोबाइल रिपेयरिंग का 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पीएनबी मंडल प्रमुख गिरवर कुमार अग्रवाल रहे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थीयो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के तकनीकी युग में मोबाइल हर किसी की जरूरत बन गया है और इस क्षेत्र में रोजगार के अच्छे अवसर हैं। और उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के पश्चात प्रशिक्षणार्थियों को वितीय आवश्यकता होती है तो पीएनबी बैंक आपके साथ रहेगा।
आरसेटी निदेशक जे पी मीणा ने मुख्य अतिथि का माल्यापर्ण करके स्वागत किया और संस्था निदेशक जे पी मीणा ने बताया कि अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए हमारी संस्था विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करती है हमे बड़ी ख़ुशी है की हमारी संस्था तकनीकी युग को देखते हुए पहला मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कराने जा रही है। प्रशिक्षण के लिए जोधपुर से ट्रेनर रामेश्वर जांगिड और समस्त आरसेटी स्टाफ भी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन