Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर का लक्ष्मणगढ़ दौरा: जनसुनवाई, स्कूल और कृषि परियोजनाओं का निरीक्षण 

जिला कलक्टर का लक्ष्मणगढ़ दौरा: जनसुनवाई, स्कूल और कृषि परियोजनाओं का निरीक्षण 

अलवर:
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने बेरला के राजकीय स्कूल में ICT लैब, बालिकाओं के लिए शौचालय निर्माण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की समीक्षा की। चिमरावली गांव में प्रगतिशील महिला किसान अर्चना गौतम के पॉली हाउस और फार्म पौंड का निरीक्षण कर अन्य महिला किसानों को प्रेरित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई और त्वरित समाधान:
कलक्टर ने पंचायत समिति सभागार में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्ता पूर्ण समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने फरियादियों को कार्यालय के चक्कर लगाने से बचाने और योजनाओं के लाभ की जानकारी फैलाने का आग्रह किया।

ब्लॉक अधिकारियों को निर्देश:
ब्लॉक स्तरीय बैठक में उन्होंने साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाने, सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। कलक्टर ने खुली बोरवेल को तुरंत बंद करने का आदेश भी दिया।

दौरे में उपखंड अधिकारी मोहकम सिंह, तहसीलदार ममता कुमारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन