Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रोहित भैड़ा ने झारखंड में जीता कांस्य पदक

रोहित भैड़ा ने झारखंड में जीता कांस्य पदक


जयपुर टाइम्स
चूरू। जिले के देपालसर गांव के रोहित भैड़ा ने 68 वीं राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स चौम्पियनशिप 19 वर्ष आयुवर्ग में रांची (झारखण्ड) में 7 जनवरी को आयोजित 5000 मीटर पैदल चाल में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
इस मौके पर कोच सीताराम ने कहा कि नियमित अभ्यास व कुछ कर गुजरने की क्षमता का भाव हो तो सफलता निश्चित है।
गौरतलब है कि रोहित देपालसर के ही एशियन पैरालम्पिक में कांस्य पदक विजेता राकेश भैड़ा के भतीजे हैं। रोहित ने अपनी सफलता का श्रेय पिता राजूराम भैड़ा, चाचा राकेश के मार्गदर्शन, कोच व परिजनों को दिया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी