Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

घांघू निवासी कुमार अजय बने उप निदेशक, चूरू में हुआ भव्य सम्मान  

घांघू निवासी कुमार अजय बने उप निदेशक, चूरू में हुआ भव्य सम्मान  


चूरू। चूरू जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सहायक निदेशक रहे कुमार अजय को उप निदेशक पद पर पदोन्नत किए जाने के बाद चूरू विधानसभा समस्या व समाधान समिति की ओर से उनका अभिनंदन किया गया।

समिति के संयोजक शमशेर भालू खां ने बताया कि घांघू निवासी कुमार अजय की पदोन्नति से क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके कार्यों और आमजन से जुड़ाव ने उन्हें खास पहचान दिलाई है। चूरू क्षेत्र की पत्रकारिता को उनके नेतृत्व में नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यक्रम में ज्योति सिंह, सलीम अली तेली, राम स्वामी, सुरेंद्र कुमार प्रजापत, दिनेश लाटा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में कुमार अजय का माल्यार्पण और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन शमशेर भालू खां ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी