Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बुकलसर छोटा में नए ट्रांसफार्मर का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी भरपूर बिजली  

बुकलसर छोटा में नए ट्रांसफार्मर का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी भरपूर बिजली  


सरदारशहर। तहसील के बुकलसर छोटा गांव में पूर्व केबिनेट मंत्री राजकुमार रिणवां और भाजपा नेता मधुसूदन राजपुरोहित ने नए फीडर और जीएसएस पर ट्रांसफार्मर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रिणवां ने कहा कि भले ही जनता ने उन्हें वोट देकर नहीं चुना, लेकिन क्षेत्र की सेवा करना उनका नैतिक कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि अब किसानों को भरपूर बिजली मिलेगी, जिससे उनकी फसलें बर्बाद नहीं होंगी और उत्पादन में वृद्धि होगी। साथ ही, ग्रामीणों को अपने बच्चों की शिक्षा और संस्कार पर ध्यान देने का आह्वान किया।

भाजपा नेता मधुसूदन राजपुरोहित ने बिजली विभाग की मांग पर तुरंत एक ट्यूबवेल शुरू करवाने की घोषणा की। ग्रामीणों ने गन्ने के रस से उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्रीराम प्रजापत ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी