Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मनासिया में एएनएम 'माया' के तबादले का विरोध, ग्रामीणों का गजब समर्थन  

मनासिया में एएनएम 'माया' के तबादले का विरोध, ग्रामीणों का गजब समर्थन  


लक्ष्मणगढ़। मनासिया गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम माया कुमारी के तबादले के आदेश के विरोध में ग्रामीणों ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि माया कुमारी अपने कार्य के प्रति निष्ठावान हैं और उनके सेवाभाव से पूरा गांव संतुष्ट है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ स्वार्थी लोगों की शिकायत के कारण माया कुमारी को एपीओ कर जयपुर मुख्यालय में ड्यूटी पर भेज दिया गया है। इससे गांव में आक्रोश फैल गया है। बुधवार को ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगाकर विरोध जताया और चेतावनी दी कि जब तक माया कुमारी को पुनः बहाल नहीं किया जाएगा, केंद्र को नहीं खोलने देंगे।

ग्रामीणों ने मांग की कि एपीओ आदेश रद्द कर माया कुमारी को उनके मूल स्थान पर बहाल किया जाए। ज्ञापन देने वालों में मातृशक्ति सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। यह मुद्दा गांव में चर्चा का विषय बन गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के स्कूलों में छुट्टियों पर अब रहेगी अब डिजिटल निगरानी, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश