Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सभी की सहभागिता से सीएसआर में हो जनोपयोगी कार्य: सुराणा

सभी की सहभागिता से सीएसआर में हो जनोपयोगी कार्य: सुराणा


जयपुर टाइम्स
चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को जिला परिषद सभागार में सीएसआर से संबंधित समन्वय के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक में निर्देश दिए। सुराणा ने कहा कि सीएसआर में सभी स्टेकहॉल्डर्स की सहभागिता से जनोपयोगी कार्य हों। सभी स्टेकहॉल्डर्स अपने फाउंडेशन के मेंडेट के अनुसार प्राथमिकताएं निर्धारित करते हुए जनोपयोगी कार्यों के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और विभागों की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार सहित विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। स्टेकहॉल्डर्स फाउंडेशन की ओर से किए जाने वाले कार्यों में इनको भी शामिल करें और जिले के सर्वांगीण विकास में अपना सहयोग दें। इसी के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सीएसआर के माध्यम से करवाए जाने वाले कार्यों को लेकर अपने सुझाव भी दें। उन्होंने कर्मभूमि से मातृभूमि कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम अंतर्गत जिन गांवों में ग्राउंड वाटर कम हो गया है, उन गांवों में रिचार्ज बोरवेल बनाए जा रहे हैं। इसलिए सभी अपने मेंडेट में संभव हो तो मिलकर काम करें।
जिला कलक्टर ने खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास, कोड चूरू, बढ़ता बचपन 2.0 सहित विभिन्न क्षेत्रों मेें सीएसआर कार्यों की चर्चा की। उद्योग महाप्रबंधक नानुराम गहनोलिया ने बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत की। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ वेदप्रकाश ने टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मल्टीसेक्टोरल इंगेजमेंट की जानकारी दी और सीएसआर से संबंधित किए जा सकने वाले कार्यों की जानकारी दी। सीडीपीओ सीमा गहलोत ने बढ़ता बचपन 2.0 की जानकारी दी। विभिन्न स्टेकहॉल्डर्स ने सीएसआर अंतर्गत करवाए जाने वाले कार्यों को लेकर चर्चा कर बेहतरीन कार्य के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान डीसीएफ भवानी सिंह, कृषि संयुक्त निदेशक डॉ जगदेव सिंह, सीडीईओ गोविंद सिंह, कॉपरेटिव एमडी मदनलाल, राजीविका डीपीएम दुर्गा ढाका, खेल प्रशिक्षक सीताराम प्रजापत, रोजगार सहायक निदेशक वर्षा जानू, सीपीओ भागचंद खारिया, आईसीआईसी से शुभकरण, एसबीआई से संदीप पूनियां, बीपीसीएल से शिवेक, एचडीएफसी बैंक से गौरव जांगिड़, यस बैंक से मोहसीन मोयल, एक्सिस बैंक से आयुष शर्मा, दिनेश कुमार खरींटा, जीडब्ल्यूडी से सुधीर कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी