Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नीमकाथाना जिला हटाने के विरोध में भूख हड़ताल आठवें दिन जारी, 13 जनवरी को महासभा का ऐलान

नीमकाथाना जिला हटाने के विरोध में भूख हड़ताल आठवें दिन जारी, 13 जनवरी को महासभा का ऐलान

पाटन। नीमकाथाना को जिला बनाए रखने की मांग को लेकर भूख हड़ताल का आठवां दिन जारी रहा। आंदोलनकारियों ने धरने पर बैठकर सरकार के फैसले के खिलाफ नाराजगी जताई। पंचायत समिति सदस्यों भूपेंद्र सिंह तंवर, अवतार गुर्जर, हरिराम भावरिया और अन्य ने भूख हड़ताल में भाग लेकर विरोध जारी रखा।

मंगलवार को अग्रवाल समाज समिति, विप्र समाज, राजस्थान पेंशनर्स मंच, और ग्राम पंचायत नाथाकानांगल के लोगों ने रैली निकालकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय तक ज्ञापन सौंपा। विरोध स्वरूप टायर जलाने और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बीच जनाक्रोश तेज होता जा रहा है।

जिला बचाओ संघर्ष समिति ने 13 जनवरी को रामलीला मैदान में एक विशाल महासभा आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें जन विरोधी फैसले के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। धरने में सैकड़ों लोग, जिनमें बसंत यादव, बाबूलाल यादव, डॉ. जे.पी. यादव, और अन्य शामिल रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के स्कूलों में छुट्टियों पर अब रहेगी अब डिजिटल निगरानी, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश