Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा, चोरियों पर लगाम नहीं लगी तो आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा, चोरियों पर लगाम नहीं लगी तो आंदोलन की चेतावनी

सरदारशहर। तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम व पुलिस उपअधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरियों की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही चोरियों का खुलासा नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ग्रामीणों ने बताया कि मीतासर, सवाई बड़ी, गोमटीया समेत कई गांवों व खेतों की ढाणियों में नगदी, गहने, ट्यूबवेल के उपकरण और अन्य सामान की चोरी हो रही है। कई बार चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

ज्ञापन में दो दर्जन से अधिक चोरियों की डिटेल शामिल की गई है। प्रदर्शन में मुलायम सिंह, शंकर सिंह, हुकम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी