Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पांच दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का समापन

पांच दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का समापन


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। डूंगरमल व उनकी धर्मपत्नी अमराव देवी पांड्या की स्मृति में उनके पुत्र व पौत्र पन्नालाल पदमचंद मक्खनलाल सुनील कुमार पांड्या के सौजन्य से व सुजलांचल विकास मंच समिति के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का सोमवार को पांड्या धर्मशाला में समापन हुआ। समिति उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद पाटनी ने बताया कि डॉक्टर विनोद कुमार व उनकी टीम ने शिविर में 380 रोगियों को लाभान्वित किया। शिविर के समापन पर समिति की ओर से चिकित्सकों का सम्मान किया गया। शिविर के दौरान जरूरतमंद दिव्यांग को समिति की ओर से ट्राई साइकिल व सम्मान स्वरूप कम्बल भेंट की गई। शिविर को सफल बनाने में समिति सचिव विनीत कुमार बगड़ा, हेमंत सोगानी, अमित छाबड़ा, हेमलता तूनवाल आदि ने योगदान दिया। समिति अध्यक्ष उषा देवी बगड़ा ने चिकित्सक टीम व भामाशाह पांड्या परिवार का आभार प्रकट किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी