Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डॉ बीएल नायक को अवॉर्ड मिलने पर नायक समाज ने किया अभिनंदन

डॉ बीएल नायक को अवॉर्ड मिलने पर नायक समाज ने किया अभिनंदन


जयपुर टाइम्स
तारानगर। राजकीय भरतीया अस्पताल के डॉ बीएल नायक को आईएमए राष्ट्रीय प्रेसिडेंट सराहना अवॉर्ड मिलने पर तारानगर के नायक समाज की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। जानकारी के अनुसार तेलगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की 99वीं ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस में चिकित्सा व स्वास्थ्य व जनसेवा के केंद्र में उत्कृष्ट व उल्लेखनीय कार्य करने पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन चूरू के पूर्व अध्यक्ष डॉ बी एल नायक को आईंएमए राष्ट्रीय प्रेसिडेंट सराहना अवॉर्ड से सम्मानित किया। जिस पर राजस्थान सचिव अंबेडकर समाज सेवा समिति लच्छुराम, हेमाराम नायक देवगढ, संजय नायक जालीपुरा, दुर्गाराम खरतवास, नरेंद्र अड़िया गोदास सहित समाज के प्रतिनिधियों ने डॉ नायक का अभिनंदन किया और उनकी उल्लेखनीय सेवाओं को अनुकरणीय बताया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी