Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अग्रवाल समाज को मजबूत बनाने का संकल्प, नवनिर्वाचित अध्यक्ष गंगाराम गोयल का फालना में स्वागत 

अग्रवाल समाज को मजबूत बनाने का संकल्प, नवनिर्वाचित अध्यक्ष गंगाराम गोयल का फालना में स्वागत 

(संवाददाता जमाल खान बाली)

फालना (पाली, जयपुर टाइम्स)
पाली-जालौर-सिरोही-बनासकांठा की 33 पंचायतों की अग्रवाल समाज क्षेत्रीय सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गंगाराम गोयल और उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल का फालना में जोरदार स्वागत किया गया। श्री चंद्रभोलेश्वर महादेव मंदिर में समाज के गणमान्य सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया।

समाज को नई ऊंचाई देने का संकल्प:
गंगाराम गोयल ने समाज को मजबूत करने का वादा करते हुए कहा कि वह हर पंचायत स्तर तक पहुंचकर युवा और महिलाओं को नई कार्यकारिणी में शामिल करेंगे। उन्होंने समाज को क्षेत्रीय से प्रांतीय और राज्य स्तर तक उभारने और असहाय परिवारों की मदद करने का आश्वासन दिया।

महिलाओं और युवाओं की भागीदारी पर जोर:
फालना अग्रवाल समाज के अध्यक्ष रामकिशोर गोयल ने महिलाओं और युवाओं को नई कार्यकारिणी में शामिल करने की आवश्यकता बताई। नगरपालिका उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने समाज को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अग्रबंधु उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. सुरेशचंद्र अग्रवाल ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के स्कूलों में छुट्टियों पर अब रहेगी अब डिजिटल निगरानी, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश