Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बनियाला में रात्रि चौपाल: कलेक्टर ने सुनी जन समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश  

बनियाला में रात्रि चौपाल: कलेक्टर ने सुनी जन समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश  

चूरू (जयपुर टाइम्स)
जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को तारानगर ब्लॉक के बनियाला ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, स्कूल, और बीमा क्लेम जैसी समस्याएं उठाईं।

ग्रामीण समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई:
कलेक्टर ने विद्युत ट्रांसफॉर्मर स्थानांतरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बकाया क्लेम, सड़क मरम्मत, और जलदाय विभाग से जुड़ी समस्याओं के लिए समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

योजनाओं का लाभ उठाने की अपील:
कलेक्टर ने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक रहने और अंतिम छोर तक उनके लाभ पहुंचाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों से कोड योगी नवाचार और शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की और जिले में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी साझा की।

विकास कार्यों की समीक्षा:
सरपंच पद्मा देवी ने गांव में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद और अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने योजनाओं और समस्याओं के समाधान पर चर्चा की।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी