Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नरेंद्र सैनी ने दूसरी बार ली अध्यक्ष पद की शपथ, जिला अभिभाषक संघ चूरू का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न  

नरेंद्र सैनी ने दूसरी बार ली अध्यक्ष पद की शपथ, जिला अभिभाषक संघ चूरू का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न  

चूरू (जयपुर टाइम्स)
जिला अभिभाषक संघ चूरू की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संघ के सभागार में समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ। 13 जनवरी को आयोजित बार चुनाव में एडवोकेट नरेंद्र सैनी ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थी। जिला व सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार ने नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नव निर्वाचित कार्यकारिणी:
अध्यक्ष पद पर नरेंद्र सैनी, उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक नाई, महासचिव पद पर संजय खान, सचिव पद पर मोहम्मद कैफ खिलजी, कोषाध्यक्ष पद पर जय प्रकाश शर्मा, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर कन्हैया लाल गुर्जर और प्रवक्ता पद पर ओमप्रकाश वर्मा निर्वाचित हुए।

अध्यक्ष का संबोधन:
अध्यक्ष नरेंद्र सैनी ने अपने पिछले कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि संघ के खाते में लगभग 10 लाख रुपये की बचत हुई है। उन्होंने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करवाने और नवीन कोर्ट परिसर के निर्माण में तेजी लाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में संरक्षक बीरबल सिंह लांबा ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथियों में न्यायाधीश सोनिका पुरोहित, योगिता पारीक, हरीश कुमार और शिवानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट बजरंग लाल शर्मा ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी