Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

1-2 फरवरी को ताल छापर में होगा बर्ड फेस्टिवल-2025

1-2 फरवरी को ताल छापर में होगा बर्ड फेस्टिवल-2025

चूरू। जिले के प्रसिद्ध तालछापर वन्यजीव अभ्यारण्य में 1-2 फरवरी को बर्ड फेस्टिवल-2025 का आयोजन होगा। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर नेचर पार्क में इस फेस्टिवल के पोस्टर और कैलेंडर का विमोचन किया। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य पक्षियों और वन्यजीवों के संरक्षण के साथ-साथ आमजन में जागरूकता बढ़ाना है।

ताल छापर अभ्यारण्य अपनी जैव विविधता और प्रवासी पक्षियों के लिए प्रसिद्ध है, जहां 300 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। फेस्टिवल में पक्षी अवलोकन, प्रतियोगिताएं और अन्य जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

इस मौके पर कलेक्टर ने नेचर पार्क में पेड़ों पर लगे क्यूआर कोड स्कैन कर उनकी जानकारी ली और चूरू में पब्लिक पार्क लाइब्रेरी जैसे नवाचारों की सराहना की। आयोजन में वन विभाग, छापर नगरपालिका और संप्रति फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी