Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चूरू जिले में धूमधाम से हर्षाेल्लास से मनाया जाएगा 76 वां गणतंत्र दिवस

चूरू जिले में धूमधाम से हर्षाेल्लास से मनाया जाएगा 76 वां गणतंत्र दिवस


जयपुर टाइम्स
चूरू। जिले में 76वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। शुक्रवार को जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय समारोह के आयोजन के संबंध में दायित्व दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लिए गौरव का दिन है। इससे जुड़े समस्त आयोजन बेहतर व गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हों और इसमें सभी लोगों की सक्रिय सहभागिता रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अधिकारियों को दिए गए दायित्वों के संबंध में निर्देश दिए और कहा कि कोई भी अधिकारी इन दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता नहीं बरते। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि की ओर से सवेरे 9.05 बजे ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। उसके बाद परेड, राज्यपाल का अभिभाषण पठन, व्यायाम, झांकी प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान शहीद वीरांगनाओं, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान होगा तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बैठक में ध्वजारोहण, माइक, बैठक व्यवस्था, टैंट, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, व्यायाम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बच्चों को लाने- ले जाने, पीने के पानी की व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, लाइनिंग, बेरिकेडिंग, रिहर्सल, उद्घोषणा, प्राथमिक उपचार एवं एंबुलैंस व्यवस्था, झांकी प्रदर्शन सहित विभिन्न बिंदुओं को लेकर निर्देश प्रदान किए। एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन जिले के समस्त राजकीय भवनों, स्कूलों, स्वायत्तशाषी संस्थाओं, गैर सरकारी संस्थाओं, सार्वजनिक स्थानों आदि पर नियमानुसार राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों के सभी अधिकारी, कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात् जिला स्तरीय मुख्य समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान सीईओ श्वेता कोचर, एसडीएम बिजेंद्र सिंह, डीवाईएसपी सुनील झाझड़िया, कमिश्नर अभिलाषा सिंह सहित संबंधित अधिकारी
मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी