Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

[ केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी: 119वें वनरक्षक प्रशिक्षण सत्र का समापन, हरित भारत का संकल्प

[ केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी: 119वें वनरक्षक प्रशिक्षण सत्र का समापन, हरित भारत का संकल्प

किशनगढ़, 3 जनवरी।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने शुक्रवार को किशनगढ़ स्थित वानिकी सैटेलाइट प्रशिक्षण संस्थान सिलोरा में 119वें वनरक्षक आधारभूत प्रशिक्षण सत्र की पास आउट परेड में हिस्सा लिया। उन्होंने प्रशिक्षु वनरक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और परेड एवं मार्चपास्ट की सलामी ली। इसके साथ ही, 120वें प्रशिक्षण सत्र का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक शारदा प्रताप सिंह, वन संरक्षक सुगनाराम जाट, वन विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षु वनरक्षक और उनके परिजन उपस्थित रहे।

वनरक्षकों के समर्पण की सराहना
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वनरक्षक पर्यावरण संरक्षण के प्रहरी हैं और हरित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उनके समर्पण और मेहनत से सतत विकास और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण संभव होगा।

हरित और समृद्ध भारत का सपना
उन्होंने वन विभाग के प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और सामाजिक-आर्थिक विकास का आधार बताया। वनरक्षकों के योगदान को हरित और समृद्ध भारत के लिए एक मजबूत कड़ी के रूप में रेखांकित किया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और पर्यावरण संरक्षण में वन विभाग के प्रयासों की सराहना की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान की बेटी पिया ने तय किया शिक्षक से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा तक पहुंचने का सफर, ट्रंप की बढ़ाई मुश्किलें