Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्व. सांवरलाल जाट की जयंती पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

स्व. सांवरलाल जाट की जयंती पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

नसीराबाद (अजमेर), 1 जनवरी। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने बुधवार को नसीराबाद विधानसभा के गोपालपुरा गांव में वरिष्ठ किसान नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सांवरलाल जाट की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्व. जाट के स्मारक पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर उनके योगदान को नमन किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए भागीरथ चौधरी ने कहा कि स्व. सांवरलाल जाट का जीवन गांव, गरीब, किसान और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित था। उन्होंने अपनी स्पष्टता, ईमानदारी और जनसेवा से समाज में आदर्श स्थापित किया।

भागीरथ चौधरी ने जाट साहब को गुरु और मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्व. जाट द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर क्षेत्र के विकास और आमजन की भलाई के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में स्व. जाट के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें एक आदर्श जननेता और किसान नेता के रूप में याद किया गया।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम ने स्थानीय समुदाय और भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरी भावनात्मक छाप छोड़ी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान की बेटी पिया ने तय किया शिक्षक से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा तक पहुंचने का सफर, ट्रंप की बढ़ाई मुश्किलें