Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर ने किया बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ‘ योजना आधारित नववर्ष के कैलेण्डर का विमोचन

जिला कलक्टर ने किया बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ‘ योजना आधारित नववर्ष के कैलेण्डर का विमोचन


जयपुर टाइम्स
चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बुधवार को जिला कलक्टर कक्ष में महिला अधिकारिता विभाग की ओर से बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ‘ योजना के प्रचार-प्रसार नववर्ष 2025 के टेबल कैलेण्डर का विमोचन किया। इस मौके पर सुराणा ने कहा कि बालिका शिक्षा के लिए विभागीय प्रयासों में अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करें। बालिका शिक्षा सुदृढ़ समाज की नींव है। शिक्षित बालिका समाज के सर्वांगींण विकास को सुनिश्चित करती है। हमें नववर्ष के संकल्प के रूप में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन को शामिल करना चाहिए। संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि जिले के समस्त ब्लॉक कार्यालयों व ग्राम पंचायत स्तर के संस्थानों /कार्यालयों के लिए विभागीय योजनाओं के विवरण व ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ‘ योजना लोगो आधारित वॉल कलैण्डर (रंगीन, ए-4, 12 पेज, आर्ट पेपर) सहित और जिला स्तरीय कार्यालयों हेतु टेबल कैलेण्डर जारी किए गए हैं। इस दौरान एडीपीआर कुमार अजय, डीओआईटी एसीपी नरेश टुहानिया, एपीआरओ मनीष कुमार, संगीता, शकुंतला, सुशिला, ज्ञानप्रकाश गोदारा सहित महिला अधिकारिता विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी