Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सड़क सुरक्षा के लिए करें जागरूक, सिविक सेंस का हो विकास: सुराणा

सड़क सुरक्षा के लिए करें जागरूक, सिविक सेंस का हो विकास: सुराणा


जयपुर टाइम्स
चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला मुख्यालय पर बुधवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्किल के पास पुराने वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया। इस मौके पर सुराणा ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए आमजन को जागरूक करें तथा आमजन में सिविक सेंस का विकास हो। सड़क सुरक्षा के बारे में नई पीढ़ी को व्यवहारिक जानकारी दी जाए। सड़क पर वाहन चलाने के लिए जरूरी ट्रैफिक नियमों, आवश्यक एहतियात, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग आदि के बारे में जागरूकता गतिविधियां आयोजित करें। उन्होंने कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पहला प्रयास सिविक सेंस का विकास करना है। इसलिए जनमानस में सड़क सुरक्षा को लेकर सिविक सेंस का विकास करना हम सब का दायित्व है। हमें चूरू को दुर्घटनामुक्त बनाने के संकल्प के साथ काम करना चाहिए। इस मौके पर एएसपी लोकेन्द्र दादरवाल ने सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार सड़क सुरक्षा माह की थीम ‘परवाह‘ रखी गई। उन्होंने आमजन से सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने और वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने सहित आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की। इस दौरान डीवाईएसपी सुनील झाझड़िया, डीटीओ ताराचंद, एडीपीआर कुमार अजय, एपीआरओ मनीष कुमार, विजय सैनी, बिशन सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज सुभाष चंद सहित अधिकारी, पुलिसकर्मी व नागरिक मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी