Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

सचिन पायलट करोड़ों युवाओं की आवाज है: महनसरिया

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
सचिन पायलट करोड़ों युवाओं की आवाज है: महनसरिया


जयपुर टाइम्स
चूरू। नष वर्ष पर चूरू नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया की ओर से नई सड़क पर आयोजित सचिन पायलट को नव वर्ष की बधाई समारोह में महनसरिया ने कहा कि प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सचिन पायलट व अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव राजस्थान के लोकप्रिय जननेता है। वह करोड़ों युवाओं की आवाज है। इनके बल बुते पर ही 2018 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी थी। हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि यह स्वस्थ रहते हुए राजस्थान की सेवा करें। इस अवसर पर रिटायर्ड एडिशनल एसपी अयूब खान किसान नेता अमर सिंह दनेवा, पूर्व उपसभापति प्रतिनिधि रमजान खा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोकर, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अबरार खान, शीशपाल गुर्जर, शकील छिपा, कालूराम महर्षि, पार्षद प्रवीण वेद, सत्यनारायण बाकोलिया, मोहन ट्रेलर, किसनाराम बाबल, मुशीखा, सोहनलाल फगेडिया, महावीर झारिया, पार्षद अली मोहम्मद भाटी सहित सैकड़ो जन उपस्थित रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।