Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

न्यू ऑर्लीन्स में आतंकी हमला, 10 की मौत, 30 से अधिक घायल 

न्यू ऑर्लीन्स में आतंकी हमला, 10 की मौत, 30 से अधिक घायल 

अमेरिका के लुइसियाना राज्य के न्यू ऑर्लीन्स में नए साल के जश्न के दौरान बोर्बन स्ट्रीट पर एक पिकअप ट्रक ने भीड़ को कुचल दिया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए। पुलिस मुठभेड़ में हमले का संदिग्ध मारा गया।

न्यू ऑर्लीन्स की मेयर लाटोया कैंट्रेल ने इसे आतंकवादी हमला बताते हुए कहा कि घटना की जांच जारी है। एफबीआई ने बताया कि मौके से आईईडी बरामद हुआ है और इसकी जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ऐनी किर्कपैट्रिक ने कहा कि आरोपी ने जानबूझकर भीड़ पर ट्रक चढ़ाया।

घायलों को पांच अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, और अधिकारियों ने जनता से घटना स्थल से दूर रहने की अपील की है। राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

इलेक्ट्रिक बसें बनाएगी साइबर सिटी का सफर आसान, 25 से अधिक रूट हुए फाइनल