Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सरस्वती पीके ने ईमानदारी का दिया परिचय, लौटाए 30 हजार

सरस्वती पीके ने ईमानदारी का दिया परिचय, लौटाए 30 हजार


जयपुर टाइम्स
लक्ष्मणगढ़। लक्ष्मणगढ़ जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा वार्ड में अलखपुरा निवासी एक मरीज को दिखने आए एक व्यक्ति के 30000 रुपए अस्पताल के मुख्य द्वार के बाहर जेब से गिर गए थे, उक्त बीमार को सीकर रेफर किया गया जिसके चलते उसके परिजन उसके साथ सीकर चले गए। रास्ते में उन्होंने अपनी जेब संभाली तो जेब खाली मिली जिस पर उन्होंने तुरन्त अस्पताल स्टाफ को फोन किया। इसी दौरान सरस्वती पीके अपनी ड्यूटी पर संस्थान में जा रही थी, उनकी नजर पड़ी तो उन्होंने 30000 रुपए का बंडल उठाकर नर्सिंग अधीक्षक सुशील जोशी को सौंप दिया और इसके बाद संबंधित व्यक्ति को रुपए वापिस लौटा दिए गए। जिला चिकित्सालय के सभी अधिकारियों, कार्मिकों व सम्बन्धित व्यक्ति व उनके परिजनों ने सरस्वती पीके को उनकी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के लिए धन्यवाद दिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के स्कूलों में छुट्टियों पर अब रहेगी अब डिजिटल निगरानी, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश