Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन

सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन


जयपुर टाइम्स
मंडावा। राजकीय कन्या महाविद्यालय हेतमसर की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मंगलवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना के झुंझुनूं जिला समन्वयक डॉ. शशिप्रकाश अहलावत ने स्वयंसेविकाओं के लिए सेवा ही संस्कार विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया और स्वयं सेविकाओं को अपने जीवन में सेवा को सर्वोच्च स्थान पर रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी अविनाश कुमार मील ने बताया कि इन सात दिवसों में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताए, श्रमदान, विभिन्न विषयों पर व्याख्यानमालाए, रेलियां आयोजित हुई जिनमें छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर बल दिया गया। इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का पुरस्कार बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कनक पुत्री अशोक कुमार को दिया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Railway decision : 4 घंटे से ज्यादा लेट चलने वाली ट्रेनें रेलवे के निशाने पर, बड़ा फैसला जल्द