Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नागरिक परिषद दिल्ली एनसीआर की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा 

नागरिक परिषद दिल्ली एनसीआर की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा 


जयपुर टाइम्स
रतनगढ़। नागरिक परिषद दिल्ली एनसीआर की बैठक पौद्दार गेस्ट हाउस में सोमवार की शाम हुई। परिषद के समन्वयक कुलदीप व्यास ने बताया कि पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोषकुमार इंदौरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपस्थित सदस्यों ने परिषद की कार्यकारिणी के निर्णायानुसार कंबल, स्वेटर वितरण, पोष बड़ा उत्सव, स्कूल विकास के लिए संसाधनों की उपलब्धता आदि कार्यक्रमों को व्यवस्थित ढंग से संपादित करने के लिए विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर इंदौरिया ने कहा कि समाजसेवा के कार्यों के लिए धन उपलब्ध करवाने वाले दानदाताओं की भावना के अनुरूप समय व श्रमदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सहयोजित ट्रस्टी विनोद डागा ने कहा कि समर्पण भाव से कार्य करने वाले सक्रिय सदस्यों से ही संस्था की सार्थकता प्रदर्शित होती है। इस मौके पर विष्णु चौधरी, पवन सराफ, गिरधारीलाल बाजोरिया, अरुण रामगढ़िया ने भी अपने सुझाव दिए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी