Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सीवरेज कार्य में लापरवाही पर जांच, कमेटी गठित  

सीवरेज कार्य में लापरवाही पर जांच, कमेटी गठित  

सुजानगढ़ में सीवरेज प्रोजेक्ट की अनियमितताओं और जनता की परेशानियों को लेकर भाजपा पार्षदों ने नाराजगी जताई। आयुक्त मघराज डूडी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीवरेज कंपनी के कामकाज की आलोचना हुई। भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि प्रोजेक्ट में उनके वार्डों के साथ भेदभाव हुआ है। कई गलियों में सड़कों की मरम्मत और सीवरेज कनेक्शन अधूरे हैं।

आयुक्त ने कंपनी कर्मियों को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए। मामले की जांच के लिए सहायक अभियंता चारवी के नेतृत्व में कमेटी गठित की गई है। आयुक्त ने कंपनी को चेतावनी दी कि काम में सुधार नहीं होने पर 5 करोड़ के बकाया भुगतान रोक दिए जाएंगे। पार्षदों ने लिखित शिकायतें दीं, और बैठक में जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी