Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पूर्व मंत्री रिणवां ने की जनसुनवाई, समाधान के दिए निर्देश

पूर्व मंत्री रिणवां ने की जनसुनवाई, समाधान के दिए निर्देश


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां ने सरदारशहर उपखंड क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा जैसी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। रिणवां ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पूरी मेहनत से काम करें और अधिक से अधिक लाभार्थियों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। बैठक में उन्होंने विशेष रूप से क्षेत्र में बिजली के झूलते तारों को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से इन्हें जल्द से जल्द सुधारने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। ताकि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा, उन्होंने पानी की आपूर्ति, चिकित्सा सेवाओं और शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए भी अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समाधान करने को लेकर निर्देश दिया। रिणवां ने भाजपा कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देश दिया कि वह जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और समाधान के लिए प्रशासन से समन्वय स्थापित करें। बैठक में भाजपा के कई प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे। जिनमें श्यामलाल पारीक, राजू नाथ सिद्ध, विकास शर्मा, निरंजन धानका, पार्षद दीपक बेद और राकेश सैनी आदि उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने रिणवां के निर्देशों का स्वागत किया और क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। इस बैठक में उठाए गए मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी ताकि जनता को राहत मिल सके और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को समय पर मिल सके।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी