Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नगरपरिषद कर्मचारियों का विरोध जारी, आयुक्त व सभापति  ज्ञापन

नगरपरिषद कर्मचारियों का विरोध जारी, आयुक्त व सभापति  ज्ञापन


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर के नगर परिषद में कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को भी कर्मचारियों का विरोध जारी रहा। कर्मचारियों की ओर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध स्वरूप नगर परिषद में कार्य का बहिष्कार कर नगर परिषद में कार्य नहीं करते हुए अपना विरोध जारी रखा। दूसरे दिन मंगलवार को कर्मचारियों की ओर से नगर परिषद सभापति व आयुक्त को ज्ञापन देकर कर्मचारियों की समस्या के समाधान की मांग की है। कर्मचारियों ने अपने ज्ञापन में बताया कि सस्थापना अधिकारी मुकेश कुमार लाहोरा की ओर से कार्यालय स्टाफ एवं सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। गत 3 वर्षों से लगातार सफाई कर्मचारी एवं लिपिक स्वर्ग की डीपीसी तैयार नहीं की जा रही है। इस समस्या को लेकर आयुक्त व सभापति महोदय को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। जिस कारण समस्या का समाधान नहीं होने पर कर्मचारियों में रोष की भावना देखी जा रही है। सफाई कर्मचारियों को पे स्लिप जीए 55 व लोन संबंधी कार्य के लिए कर्मचारी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। उनका समाधान नहीं हो रहा है। संस्थापन अधिकारी लाहोरा सहायक प्रशासनिक अधिकारी की ओर से विभागीय कर्मचारी व अधिकारियों के कार्य समय पर पूरे नहीं करते हहैं। ज्ञापन के माध्यम से निवेदन है की सहायक अभियंता मदनलाल माली सेवानिवृत्त हो रहे हैं परंतु आज तक मदनलाल माली का पेंशन प्रकरण नियमानुसार उपनिदेशक कार्यालय नहीं भिजवाए गया है। जबकि नियमानुसार सेवानिवृत्त होने के 6 माह पूर्व पेंशन प्रकरण तैयार कर संबंधित विभाग को भिजवाया जाना होता है। इस कारण एक अधिकारी के खिलाफ कर्मचारियों में आक्रोश देखा जा रहा है। आपसे निवेदन है कि मुकेश कुमार लाहोरा के स्थान पर अन्य कर्मचारियों को कार्यभार दिया जाए। जिससे कर्मचारियों में रोष की भावना ना हो और कार्यालय के कार्य सुचारू रूप से हो सके। हमारी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सफाई कर्मचारी एवं लिपिक कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन आगे भी विरोध स्वरूप जारी रखा जाएगा। विरोध करने वाले कर्मचारी प्रमोद कुमार माली, शुभकरण भाट, पवन कुमार माटोलिया, अनिल कुमार, विजय सिंह, राजेश कुमार, लखन कुमार, कपिल कुमार भाट, संदीप कुमार भाट, जितेंद्र कुमार सैनी, पवन कुमार भाट, विनोद कुमार मीणा, पूर्णाराम शर्मा, कपिल चांवरिया, पोखराम गोस्वामी आदि कर्मचारियों ने विरोध करते हुए धरना दे रखा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी