Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गाइडलाइन के अनुसार समुचित ढंग से ढकवाएं बोरवेल: सुराणा जयपुर टाइम्स 

गाइडलाइन के अनुसार समुचित ढंग से ढकवाएं बोरवेल: सुराणा जयपुर टाइम्स 


चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को डीओआईटी सभागार में आयोजित बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों से आवश्यक सेवाओं सहित विभिन्न मसलों पर विचार-विमर्श कर निर्देश दिए। साथ ही वीसी के जरिए जुड़े उपखंड अधिकारियों तथा अन्य उपखंड स्तरीय अधिकारियों से विभिन्न मसलों पर फीडबैक लिया और निर्देश दिए। इस मौके पर जिला कलक्टर ने एसडीएम, बीडीओ एवं पीएचईडी अधिकारियों से कहा कि खुले बोरवेल के संबंध में नियमित मॉनीटरिंग करें और भूजल विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक इनको ढकवाया जाना सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका नहीं रहे। व्यक्तिगत बोरवेल भी खुले हैं तो संबंधित को समुचित व्यवस्था के लिए पाबंद करें। जिला कलक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में की जा रही कार्यवाही के संबंध में फीडबैक लिया और आवश्यक निर्देश प्रदान किए। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि नए इंडीकेटर्स के हिसाब से अधिकतम जांच व उपचार संबंधी गतिविधियां सुनिश्चित की जाएं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर उन्होंने कहा कि गैर ऋणी किसानों को भी योजना का समुचित लाभ दिया जाना सुनिश्चित करें। जिला कलक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना को लेकर चर्चा करते हुए उपखंड अधिकारियों व विद्युत अधिकारियों से कहा कि योजना के संबंध में लाभार्थियों के बहुत अच्छे फीडबैक हैं, इनका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर अन्य उपभोक्ताओं को भी जागरुक करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभी बरसात के सीजन में काफी समय है, तो अभी से ही जल भराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर जलग्रहण कूप बनवाएं ताकि बरसात के दौरान समस्या से निजात मिले। इस दौरान जिला कलक्टर ने विभिन्न जन सुनवाई एवं रात्रि चौपाल के दौरान मिले प्रकरणों तथा संपर्क पोर्टल सहित विभिन्न माध्यमों से मिली शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने, चाइनीज मांझा पर प्रतिबंध की समुचित पालना करवाने, कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर बनाए रखने, विभिन्न बैठकों में दिए गए निर्देशों की पालना रिपोर्ट भिजवाने सहित विभिन्न मसलों पर निर्देश प्रदान किए। इस दौरान जिला कलक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण व अंतिम प्रकाशन के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
इस दौरान एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, एसीईओ शुभम शर्मा, तहसीलदार अशोक गोरा, पीएचईडी एसई रमेश राठी, पीएचईडी प्रोजेक्ट एसई राममूर्ति, डिस्कॉम एसई आरपी वर्मा, सानिवि एसई चैतन्य परिहार, संयुक्त निदेशक (आईटी) जमील चौहान, पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ ओमप्रकाश, डॉ निरंजन चिरानियां, डीएफओ भवानी सिंह, डीएसओ सुरेंद्र महला, सीपीओ बीसी खारिया सहित अधिकारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी